फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रदाय, जाति पर टिप्पणी की तो होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 28 Mar 2019 11:31 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों व अधिकारियों की बैठक लेते पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पर्यवेक्षक (सामान्य) आदेश तितरमारे ने आरओ, एआरओ, प्रभारी अधिकारियों एवं समस्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ही करें। प्रत्याशी को कम से कम समय में गाड़ियों की अनुमति देना सुनिश्चित करें। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया और उम्मीदवारों से इसका पालन करने की अपील की। पर्यवेक्षक ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रत्याशी ने किसी जाति, धर्म अथवा संप्रदाय आदि को ठेस पहुंचाने के लिए कोई कार्य किया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यवेक्षक ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरजाघर या अन्य पूजा स्थलों का प्रयोग निर्वाचन अभियान के मंच के रूप में नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार ये सुनिश्चित करेंगे कि अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं और जुलूसों में उनके समर्थक कोई व्यवधान नहीं डालेंगे। किसी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता या शुभचिंतक अन्य राजनैतिक दल द्वारा आयोजित सार्वजनिक सभाओं में मौखिक या लिखित रूप में प्रश्न पूछ कर अथवा अपने दल के पर्चे वितरित करके शांति भंग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें