नजीबाबाद। राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण और हरि शरणम हरिशरणम के जयघोष के साथ के श्रीमद् भगवत कथा से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली गई। नगर में मंगल कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर के टीला मंदिर क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद् भगवत कथा की अमृत वर्षा कथा वाचक अंबरीश दास महाराज द्वारा की जाएगी। श्रीमद् भगवत कथा से पूर्व श्रद्धालु राजन माहेश्वरी, कुंज माहेश्वरी, राजेश ठाकुर, चरनदास, रीना शर्मा के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर से मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद् भगवत कथा का शीश पर धारण कर श्रद्धालुओं ने राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण और हरि शरणम हरि शरणम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी मंगल कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हेमलता, शकुंतला, भावना, हिनी, अनूप, आदि, विकास, हरिशरणम, अंकित, कृष्णा, अनुराग कौशिक, गौरी, माधव आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कलश यात्रा पुन: दुर्गा मंदिर आकर समाप्त हुई। आज से विधिवत पूजन के साथ श्रीमद् भगवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।