फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने देखी नगर पालिका की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

नगीना। अपर आयुक्त प्रशासन देवीदास ने नगर पालिका नगीना का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाए जाने पर संतोष जताया।
अपर आयुक्त दोपहर तीन बजे नगर पालिका नगीना में विभागों के कार्यालय का निरीक्षण किया। बाद में कर वसूली, शासन द्वारा संचालित कई योजनाओं, प्रधानमंत्री शहरी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल व्यवस्था, कर्मचारियों की सर्विस रिकॉर्ड बुक का निरीक्षण किया। बाद में नगीना पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क के रखरखाव तथा सफाई व्यवस्था उचित पाए जाने पर पालिका प्रशासन की सराहना की। एसडीएम डॉ. गजेंद्र कुमार, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय तथा हामिद अंसारी, अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, खाद्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा, वरिष्ठ लिपिक लाल बहादुर, मदन पाल, कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहलीपुर का भौतिक सत्यापन किया
कोतवाली देहात। मुरादाबाद मंडल अपर आयुक्त ने ग्राम पंचायत शाहलीपुर आशा का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शमशान घाट की बाउंड्री न होने, प्राथमिक विद्यालय और ग्रामीण बस्ती के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की शिकायत की। अपर मंडल आयुक्त देवीदास नगीना में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, विकलांग पेंशन, खाद्य सुरक्षा राज्य एवं चौदह वित्त द्वारा किए गए विकास कार्य, मनरेगा, शौचालय, हैंडपंप, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बुकलेट के अनुसार ग्रामीणों से विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल न होने, गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं ग्रामीण बस्ती के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार को हटवाने, फोरलेन की भूमि का रजिस्टर्ड किसान को मुआवजा न मिलने आदि शिकायतें की। अपर आयुक्त ने ग्रामीणों को शीघ्र ही शिकायतों का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ रोहिताश सिंह, न्यायिक तहसीलदार देवेंद्र पांडे, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण विजयवीर सिंह, सेक्रेट्री धीरज कुमार, मुनेंद्र, सुरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें