फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

भूतपुरी। गांव मौसमपुर के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उदयपुर निवासी महिला नसीम जहां पत्नी अबरार अहमद अपने भाई रिजवान के साथ बाइक से अपने मायके लालापुर सुरजननगर से अपने गांव उदयपुर बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक सुआवाला बादीगढ़ रोड पर मोसमपुर के पास पहुंची। तभी पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला नसीम जहां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर देख महिला को परिजन उपचार को बाहर ले गए। अज्ञात चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें