फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गन्ना भुगतान दिलाना प्राथमिकता:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को गन्ना भुगतान दिलाना प्राथमिकता: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। नए डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि वह किसानों के गन्ने का भुगतान दिलाने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निदान कराने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गन्ना भुगतान से जुड़ी सभी जानकारी जुटा ली है। वे चाहते हैं कि 14 दिन के भीतर गन्ने का भुगतान हो।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकार वार्ता करते हुए डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या शासन स्तर तक पहुंचाई जाएगी। वे चाहेंगे कि किसानों को कोई दिक्कत न रहे। पिछले दिनों गन्ना भुगतान को लेकर जो कुछ हुआ है यह सबकुछ शायद शासन स्तर तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं को ईमानदारी से लागू किया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने, जनसमस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होंगे। अफसर कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण करें। झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कि कानून व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कहीं किसी विवाद को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सुजीत कुमार शामली व देवरिया के डीएम रहने के अलावा फिरोजाबाद में सीडीओ रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें