फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के बंधन में बंधे 78 युवक-युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह के बंधन में बंधे 78 युवक-युवतियां
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अफजलगढ़ ब्लॉक में 78 नवयुगल जोड़ों का विवाह कराया गया। नवदंपती को आर्थिक सहायता, दान दहेज और आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
सोमवार को विकास खंड अफजलगढ़ की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का आयोजन कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड स्थित एक बैंक्वेेट हाल किया गया। बृजेश कुमार एडीओ आईएसवी ने बताया की कार्यक्रम में 78 जोड़े शामिल रहे। जिनमें 74 हिंदू और चार सिख जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक जोड़े को कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार का सामान, 51 बर्तनों का डिनर सेट, गोलटा, भिगौना, साड़ी, सूट और चांदी की पायल, बिछिया आदि सामान देकर विदा किया गया। हिंदू जोड़ों का शांति कुंज के शशिकला, त्रिलोचन, नरेश, सिखों का विवाह महेंद्र सिंह ग्रंथी बाबा गुरुद्वारा मधपुरी ने संपन्न कराया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंगूरी देवी, कपिल कुमार, पूरन सिंह, कृपाल सिंह, गौरव चौहान, करुणा चौहान, इरफान मंसूरी, पितांबर सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप, शुभम ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें