फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वत: रोजगार उपायुक्त ने प्रति संगठन दिया 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम संगठनों को मिली एक करोड़ की धनराशि
विज्ञापन

नजीबाबाद। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने एनआरएलएम के ग्राम संगठनों से स्वत: रोजगार योजना के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। योजना के अंतर्गत 15 ग्राम संगठनों को एक करोड़ से अधिक के चैक स्वत: रोजगार के लिए दिए गए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह के निर्देशन में मेगा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में आरएफ, सीआईएफ, वीआरएफ सहित कई योजनाओं के अंतर्गत ब्लॉक के 15 ग्राम संगठनों को चैक रोजगार परख योजनाओं के क्रियांवयन के लिए दिए। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने योजना के अंतर्गत बने ग्राम संगठनों से सरकार की मंशा के अनुरूप रोजगार परख योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति गंभीर रहकर आजीविका मिशन को गति देने की सलाह दी। उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह ने बताया कि सरकार की 70 लाख सोलर लैंप योजना के अंतर्गत ब्लॉक के मंडावली क्षेत्र में एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों को सोलर लैंप बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने ग्राम संगठनों को स्वत: रोजगार योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। योजना के ब्लॉक एंकर पर्सन संजय सिंह के संचालन में आयोजित मेगा कैंप में एडीओ रूपचंद मौर्य, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर अनीता, ब्लॉक मिशन मैनेजर ऋतु, पीआरपी सुरेंद्र कुमार यादव, पंकज कुमार सहित राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े ग्राम संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

10 हजार सोलर लैंप बनाने का लक्ष्य
सोलर लैंप योजना में मंडावली में दो हजार से अधिक सोलर लैंप तैयार किए जा चुके हैं। एक लैंप 100 रुपये कीमत का है। ब्लॉक में 10 हजार सोलर लैंप बनाने का लक्ष्य है। तैयार लैंप आधार कार्ड के साथ प्रथम चरण में परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें