फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आंदोलन हुआ अनिश्चितकालीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश लांबा ने बताया कि एसडीएम बृजेश कुमार व डीसीओ यशपाल सिंह चीनी मिलों के अधिकारियों के साथ धरने में आए थे। उन्होंने गन्ना भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया, लेकिन संगठन उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं है। किसानों को शत प्रतिशत भुगतान चाहिए। धरने को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान
बिजनौर। नगर ब्राह्मण महासभा की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण में बाधा डालने वालों के लिए सद्बुद्धि प्रार्थना यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने वाले सभी पक्षों, संप्रदायों को परमात्मा से सद्बुद्धि देने की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम सभी देशवासियों के आराध्य हैं। उनके मंदिर के निर्माण में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। सभी को श्रीराम मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर सहयोग देना चाहिए। इस दौरान ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, पंडित विनोद गोस्वामी, विजय वशिष्ठ, सुनील सोती, सोहित भारद्वाज, विजयराज गौड़, वत्सल शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें