कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
राजा का ताजपुर। गांव प्रधान सुरेश सैनी के आवास पर अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्ग दर्शन एवं एकता संघ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरजमल सैनी ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि सभी को मिलकर समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक होना होगा तभी समाज का भला हो सकता है। संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सैनी समाज जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह सैनी ने समाज के लोगों को संगठित होने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। बैठक में कुंतेश सैनी, जय सिंह सैनी, प्रेम सिंह सैनी, टीकम सैनी, मीना सैनी, लल्लू सिंह सैनी, भगवानदास सैनी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता डालचंद सैनी, संचालन सुरेश सैनी ने किया। जसवंत सिंह, टोडलमल सैनी, अमित सैनी, विरेंद्र सैनी, मीना सैनी, सुनील सैनी, भगवानदास सैनी, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।