बिजनौर। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन व आभास महासंघ ने अलीगढ़ में दो मुस्लिम युवकों के एनकाउंटर को फर्जी बताया है। राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि दो मुस्लिम युवकों का एनकाउंटर फर्जी तरीके से किया गया है। इस तरह के मामलों से जनता में दहशत का माहौल है। मामले की जांच कराने तथा दोनों युवकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने, मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों पर हत्या, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने, जांच के दौरान एसपी व उनके सहयोगी टीम को चार्ज मुक्त करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रिसालत हुसैन, संजय सागर, मशरुफ कमाल, इमरान अहमद, गामेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान
बिजनौर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सहसंयोजक आलोक कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों से 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक डा. बीरबल सिंह ने सभी को नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।