बिजनौर। राजकीय पॉलिटेक्निक बिजनौर में द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान ने मैकेनिक ब्रांच के विद्यार्थियों द्वारा बनाई प्रदर्शनी को देखा। अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्रांड एंबेसडर अतुल कुमार व अनुज सहरावत को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। युवा भाजपा नेता आयुष चौहान ने विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत तकनीक में बहुत आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार की कोई कमी नहीं है। संचालन जैनेंद्र सिंह व गीता शर्मा ने किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा भारती अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, हनी अहलावत, मोहित राजपूत, विभाग संयोजक अशोक कुमार, राकेश चौधरी, अशोक वाजपेयी, हरिराज सिंह, निक्की चौहान, चंद्रशेखर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।