फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को फील्ड हॉस्टल में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी आशु वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करें। मुख्य अतिथि सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि विपक्ष नए नए बेतुकी बातें कर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा इस 2014 से भी अधिक सीटों से लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, नरेंद्र पहलवान, जितेंद्र राजपूत, राजीव टंडन गोल्डी, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें