फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों को सुधार की एसडीएम ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम ने राशन डीलरों से राशन वितरण में पारदर्शिता लाने तथा कालाबाजारी पूूर्णत: रोकने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि 18 राशन डीलर उनके निशाने पर हैं। तत्काल सुधार नहीं आया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक के राशन डीलरों की बैठक ड्वाकरा हॉल में आयोजित की गई। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सितंबर माह से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण पीओएस मशीन से किया जाएगा। उन्होंने राशन डीलरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत पात्रों को राशन सामग्री का वितरण समय से और निर्धारित मात्रा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने को कहा। चेतावनी दी कि राशन वितरण में धांधली करने वाले ब्लॉक के 18 राशन डीलर उनके निशाने पर हैं। यदि तत्काल सुधार नहीं हुआ तो राशन डीलरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार से बीपीएल एवं अंत्योदय श्रेणी के सभी पात्रों को सूचीबद्घ कराने तथा अपात्रों को तत्काल सूची से बाहर करने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक के राशन डीलरों से सितंबर माह में शुरू हो रही पीओएस मशीन द्वारा राशन वितरण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। प्रशिक्षक अमित कुमार ने राशन डीलरों को पीओएस मशीन से राशन वितरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में मशीन द्वारा राशन वितरण लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहा है। सभी ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण मशीन द्वारा सितंबर 2018 से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें