फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाजपा के पास है विकास का विजन’
विज्ञापन

बिजनौर। ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा का स्वागत किया गया।
मेरठ मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह राठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पास ही देश के विकास का विजन है। आज नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विरोधी संगठन एक साथ हो रहे हैं, लेकिन जनता के आगे इनकी एक नहीं चलेगी। जनता आने वाले चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को ही देश का विकास करने की जिम्मेदारी सौंपेगी। सभी ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की शपथ ली। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आलम, विनायक महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश मलिक, कमल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल को श्रद्धांजलि दी
बिजनौर/स्योहारा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से आयोजित शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में रामपाल सिंह, बलवंत सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र कुमार, मुनव्वर जमील आदि मौजूद रहे। वहीं स्योहारा में बीजेपी नगर मंडल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा कर श्रद्घांजलि दी गयी। एसडीजेएमएस कॉलेज में आयोजित शोकसभा में नगर अध्यक्ष शशांक विश्नोई, भाजपा वरिष्ठ नेता डा. विनीत देवरा, अनिल जैन, हरिओम भटनागर, आमिर उमर, अकरम अल्वी, अमित शर्मा, हाजी इंतजार, महेंद्र शर्मा, बाबर जैदी, शैलेंद्र कुमार, असलम अल्वी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें