फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों-पुलिस में नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली थानाक्षेत्र के चौधरपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सोमवार को व्यापारियों और पुलिस में जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने बाजरा में लाठी भांजी तो भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हो गए। व्यापारियों ने पुलिस पर बेवजह परेशान का करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

चौधरपुर में हाईवे के किनारे सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। बाजार में पशु व्यापारी बकरे, भैंसें और कटरे लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि जिवाई चौकी की पुलिस बाजार में पहुंच गई। जहां बकरों पर लाठी भांजने लगी। विरोध किया तो व्यापारियों से नोकझोंक होने लगी। दोनों तरफ से धक्कामुक्की होने लगी। इसके बाद लाठिया भांजनी शुरू कर दी। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। व्यापारी जानवर छोड़कर भागने लगे। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। इंस्पेक्टर डिडौली ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग विरोध करने लगे। पुलिस ने हंगामा करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें