रूखालू। गांव जेबड़ा गुर्जर में रविवार की रात करीब में आठ बजे गांव के बाहरी छोर पर स्थित प्रेम सिंह के घर पर गन्ने के खेत से निकलकर जंगली जानवर आ गया। जिसे देखकर प्रेम सिंह की बेटी हिमांशी की चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल सौ पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंच गए। जंगली जानवर के पंजों को देखकर जानवर की पहचान करने की कोशिश की। वहीं गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। उधर गांव निवासी फरमौदी पत्नी हनीफ सोमवार को करीब दस बजे खेत से चारा लेने जा रही थी। अचानक गन्ने के खेत से जंगली जानवर निकल कर सामने आ गया। जिसने भाग कर अपनी जान बचाई।