फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में शार्ट सर्किट होने से आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। शनिवार तड़के मुरादाबाद रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने बैंक से धुआं निकलते देखकर बैंक कर्मचारियों को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने वहां रखे फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया। बाद में दमकल की गाड़ी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शीघ्रता से आग पर काबू होने से शाखा में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे सुबह सैर के लिए निकले कुछ लोगों ने एसबीआई शाखा से धुआं निकलते देख बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर कस्बे में ही किराए पर कमरा लेकर रह रहे बैंक के फील्ड ऑफिसर सुनील कुमार और कमल सिंह तत्काल बैंक पहुंचे। शाखा का ताला खोला। बैंक का दरवाजा खुलते ही धुएं का तेज गुब्बार बाहर निकला। कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में जबरदस्त आग लगी हुई थी। वहां से आग की लपटे बाहर निकल रही थी। इस दौरान बैंक कर्मचारी श्रीराम सिंह, सुरेंद्र सिंह व सुमित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक में रखे आग बुझाने वाले गैस सिलेंडर से गैस छोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में इलेक्ट्रिक रूम में रखे यूपीएस पावर बैंक की बैटरियों के अलावा कई पंखे जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि पूरी शाखा में आग फैलने से पहले की आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच की। बैंक के इलेक्ट्रिक रूम में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। सूचना पर शाखा प्रबंधक आकाश, अरुण, सहायक प्रबंधक नरेशचंद्र भी बैंक पहुंच गए। आरएम ऋषिपाल सिंह के अलावा सुरक्षा अधिकारियों ने भी बैंक पहुंचकर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आग लगने से पूरे दिन बैंक का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें