फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभार समारोह में सम्मान जनता को समर्पित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का प्रशस्तिपत्र जनता को समर्पित किया
विज्ञापन

स्योहारा। गुड़ मंडी में आयोजित आभार समारोह में पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को दिए गए पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र को नगर की जनता को समर्पित किया। नगर पालिका परिषद स्योहारा खुले में शौच से मुक्त, स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अख़्तर जलील एवं अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित को इस सराहनीय कार्य के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। इस सम्मान को जनता को समर्पित करने के लिए बुधवार शाम गुड़मंडी में आभार समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी सरदार जोगेंद्र सिंह, संचालन मोहम्मद अहमद ने किया। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील का स्वागत किया। गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा भी पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि पूरे नगर की जनता का है। इसके सहयोग के बिना ये संभव ही नहीं था। इस मौके भाजपा नेता विनीत देवरा, जावेद शम्स, शशांक विश्नोई, अनिल जैन, कांग्रेस नेता डॉ. राजबहादुर शर्मा, चेयरमैन पुत्र सनी अख़्तर, सरदार प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें