फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में अधिक अधिक से अधिक उद्योग धंधों के लिए कारोबारियों को प्रेरित किया जाए। वहीं उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। यह बात डीएम हेमंत कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उद्योग बन्धुओं की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। डीएम हेमंत कुमार ने कहा कि नवीन औद्योगिक एवं रोजगार नीति 2017 और निवेश मित्र योजना एकल मेज व्यवस्था के तहत कारोबारियों को प्रेरित किया जाए। सरकार के निवेश मित्र पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाएं। जिससे उद्योग एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हों। बुनकर कालोनी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। हस्तकला एसोसिएशन अमरोहा के 10 किमी की परिधि में जमीन तलाश कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने की बात कही। जिलाधिकारी ने सुझाव दिया है कि लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन अपनी इकाईयों को गजरौला औद्योगिक क्षेत्र में भी शिफ्ट करा सकती हैं। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि यूपीएसआईडीसी से औद्योगिक क्षेत्र गजरौला को नगर पालिका को हैंडओवर कराने में शीघ्रता करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार, जिला उद्योग केन्द्र अभिषेक वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत, हथकरघा उद्योग के हसीन अहमद, ईओ गजरौला, जूबिलेंट उद्योग बंधु पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें