फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। थाने में भाजपा के नगीना ग्रामीण मंडल महामंत्री के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। तलाशी लेने के नाम पर उनकी कपड़े उतरवाए। इस बात से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

गांव बनखला निवासी वीरपाल सिंह भाजपा की नगीना ग्रामीण मंडल इकाई में महामंत्री हैं। वीरपाल सिंह शनिवार दोपहर गांव मुस्सेपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता मोनू के परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में मोनू की पत्नी सरिता के साथ थाने में तहरीर दिलाने गए थे। आरोप है कि कार्यालय में बैठे मुंशी तेजवीर विकल ने महिला के साथ आए भाजपा पदाधिकारी वीरपाल सिंह से थाने में आने का कारण मालूम किया। विवाद के बारे में बताने पर भी मुंशी आपा खो बैठा। मुंशी ने भाजपा नेताओं से गाली गलौज करके उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली व उन्हें हवालात में बंद करने की धमकी दी। इस दौरान कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए । उन्होंने भी मुंशी का अशोभनीय व्यवहार देख मुंशी को बुरा भला कहां। भाजपा पदाधिकारी को शांत करके पुलिस कर्मी उन्हें थाने से बाहर ले आए। भाजपा पदाधिकारी ने मामले की जानकारी जिला कमेटी व क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों को दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनूप वाल्मीकि, अरविंद गहलोत, नगीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह समेत 50- 60 पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह हंगामे का पता चलने पर मौके पर पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ हुआ। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, भूरे सिंह, शिवपाल सिंह, दिनेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, संजीव त्यागी, धर्मपाल सिंह, हरिराज सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें