फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव में कार्य पूरे कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श गांवोें में हुए विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। सांसद डॉ. यशवंत सिंह और डीएम ने आदर्श गांवों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चयनित आदर्श गांव में अधूरे पडे़ विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
सांसद यशवंत सिंह और डीएम अटल कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सांसद आदर्श गांवों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव बेगराजपुर में संचालित सभी योजनाओं को 15 दिन में पूरा किया जाए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि गांव बेगराजपुर में पुलिया का निर्माण कराएं और विभाग से संबधित सभी सड़कों को पूर्ण मानक केे अनुरूप दुरुस्त कराया जाए। विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए आदर्श गांव में एलईडी बल्बों की व्यवस्था कराई जाए। नेडा अधिकारी को गांवों में सोलर लाइट लगाने, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए जल निगम, स्वच्छ शौचालयों का शत प्रतिशत प्रयोग और स्वास्थ्य सेवाओं को मानक के अनुरूप मुहैया कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शौचालयों के निर्माण और तालाबों की आवश्यक मरम्मत का कार्य मनरेगा से कराया जाए, ताकि लोगों को रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही विकास योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि उप निदेशक कृषि सांसद आदर्श ग्राम में पात्र किसानों कृषि क्रेडिट कार्ड, बीज की उपलब्धता, मृदा परीक्षण का कार्य सहित कृषि योजनाओं से संतृप्त करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सीपी श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश मित्तल, उप निदेशक कृषि जेपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें