फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के ऊपर भी हालात बदतर, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नवनिर्मित डबल फाटक फ्लाईओवर के निचले हिस्से से सीमेंट का टुकड़ा टूटकर गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। संयोग से कोई राहगीर मलबे की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर से 15 जनवरी 2018 से यातायात शुरू किया गया था। फ्लाईओवर के ऊपर सफाई की बेहतर व्यवस्था न होने से मार्ग के बदतर हालात हैं। जिससे राहगीर परेशान हैं। अब फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना भी राहगीरों के लिए खासा मुश्किल भरा हो गया है। दरअसल बृहस्पतिवार सुबह एलआईसी कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के निचले हिस्से से करीब एक फीट आकार का भारी सीमेंटेड टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। संयोग से सीमेंटेड टुकड़ा किसी राहगीर के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा वह हादसे का शिकार हो सकता था। बहरहाल आसपास मौजूद लोग घबराकर कुछ कदम पीछे हट गए।
गौरतलब है कि जिस थाने पर फ्लाईओवर से टूटकर सीमेंटेड पत्थर गिरा, उसके सामने एलआईसी कार्यालय, एक बैंक, होटल और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इन संस्थाओं में रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। फ्लाईओवर से दोबारा मलबा गिरने से राहगीरों के साथ हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर फ्लाईओवर के ऊपर कई जगह रेत-बजरी बिखरी होने से दुपहिया वाहन फिसल रहे हैं। संयोग से अब तक कोई बड़ा हादसा पेश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें