फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर आत्म हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर आत्महत्या की
विज्ञापन

नगीना। जीआरपी प्रभारी जगपाल सिंह के अनुसार शनिवार शाम नगीना-पुरैनी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के पास से कागज पर लिखे मिले मोबाइल फोन पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई। मृतक की पहचान मणि भूषण सिंह (25) पुत्र राजेंद्र सिंह गांव कोदरा कटरा थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर नगीना को लिखित सूचना देकर बताया है कि एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।

डबल फाटक पर दो घंटे लगा जाम
नगीना। नगीना कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे डबल फाटक 471 बी पर लगातार अप लाइन डाउन लाइन की मालगाड़ी गुजरने के कारण करीब दो घंटे बंद रहने से इस मार्ग का यातायात अवरुद्ध रहा। फाटक के दोनों ओर मार्ग पर दूर-दूर तक जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाली मार्ग स्थित सब्जी मंडी का कारोबार भी लगातार दो घंटे तक फाटक बंद रहने से प्रभावित हुआ। जीआरपी के अनुसार लगातार ट्रेनों के गुजरने के कारण फाटक बंद रहा तथा जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक सवार घायल
नगीना। बाइक की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी निवासी सोनू रविवार दोपहर नगीना से घरेलू सामान लेकर साइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह नगीना-धामपुर मार्ग स्थित कालाखेड़ी वाले फाटक के पास पहुंचा तो बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों की मदद से घायल सोनू को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें