फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकार सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू की संपन्न हुई बैठक में किसानों ने प्रदेश सरकार से निजी नलकूपों के बिजली के बिलों को शत प्रतिशत माफ कर सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त उपलब्ध कराने और घरेलू कनेक्शनों पर बिलों में हुई बढ़ोत्तरी को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील परिसर में संपन्न हुई बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार के सख्त रवैये के बाद भी सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार अभी तक कम नहीं हो सका है। किसान जिस विभाग में भी जाता है। उसका सही काम बगैर सुविधा शुल्क के नहीं हो रहा है। निगम की ओर से अनापशनाप बिजली के बिलों को भेजा जा रहा है। जब वह ठीक कराने को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश होते है तो निगम कार्यालय में कुंडली मारे बैठे अधिकारी किसानों का उल्टे फायदा कराने के नाम पर अवैध उगाही करते है। किसानों ने सरकार ने निजी नलकूपों के बिजली के बिलों को पूरी तरह से माफ करने, सूखी पड़ी नहरों में सिंचाई को पानी छुड़वाने, जंगली जानवरों से फसली सुरक्षा कराने, बर्बाद होने पर मुआवजा दिलाने, सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार को दवाई और डाक्टरों की तैनाती करने, गन्ने का सीजन खत्म होने की ओर है। पर चीनी मिल की ओर से अभी तक पर्याप्त परचियां उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर मनीष चौहान, राजेंद्र, अरुण, भूपेंद्र, रामफल, हरिराज जाट, सोनू चौधरी, विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, रामकुमार, रघुवीर सिंह, राजवीर सिंह रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिंह ने और संचालन चौधरी कविराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें