गंगा स्वच्छता के नारों से गूंजा वातावरण
बिजनौर। छात्र छात्राओं ने गंगा सफाई अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। डीएम अटल कुमार राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर इंदिरा बाल भवन से रवाना किया। छात्र गंगा को स्वच्छ रखने के नारे लगा रहे थे।
गंगा सफाई अभियान रैली निकालने के लिए जीजीआईसी, आरजेपी, केपीएस,आरबीडी, डीएवी आदि कॉलेज के छात्र छात्राएं इंदिरा बाल भवन पर एकत्र हुए। डीएम ने छात्र छात्राओं के प्रयास की सराहना की। गंगा का ऐतिहासिक महत्व है। लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की है। रैली में डीएम अटलकुमार राय व सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी इंदिरा बाल भवन से शक्ति चौक तक पैदल चलकर शामिल हुए। डीएम तथा सीडीओ गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। रैली जजी चौराहा, शक्ति चौक, पोस्ट आफिस चौराहा होती हुई विकास भवन में समाप्त हुई। एसपी सिटी दिनेश कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, पंडित ललित शर्मा, राजुल त्यागी, निर्मला शर्मा, अरुणा गर्ग, शमिल रहे।