बिजनौर । एक पुलिस कर्मी को शराब माफिया से हमसाज होकर उसकी मदद करना काफी मंहगा पड़ा। एसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया हैं। सिपाही पुलिस कर्मी गोपनीय सूचना भी लीक कर रहा था।
शिवाला कला पुलिस ने वाहन में चोरी छिपे लाई 320 पेटी शराब 20 मई 2017 को पकड़ी थी। शराब तस्कर शराब को छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव झाल निवासी शराब माफिया नीरज, हेमेंद्र, पवन, विपिन सचिन उर्फ मोंटू होमगार्ड मुनेंद्र उर्फ मांगव हरियाणा के वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। होमगार्ड मुनेंद्र को छोड़कर बाकी सब सलाखों के पीछे है। शराब माफिया नीरज मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाने की पुलिस के हाथों दबोचा गया। रामराज पुलिस से उसकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम में तैनात पुलिस कर्मी अरविंद कुमार ने सेटिंग कराई। नीरज से अरविंद पूरी तरह हमसाज रहा और उसकी मदद की। अरविंद को तब लाइन हाजिर कर दिया गया। अरविंद की जांच हुई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह शराब माफिया नीरज से फरारी के दौरान खूब बातें करता था। पुलिस की गोपनीय सूचना भी लीक करके नीरज को बताता रहा। एसपी ने पुलिस कर्मी अरविंद को निलंबित कर दिया है।