फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के लिए करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्यमंत्री फसल ऋण मोचन योजना का पात्र होने के बाद भी लाभ लेने से छूट गए पात्र किसानों को सरकार ने फिर से मौका दिया है। ऐसे किसान दस मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन होने के बाद हुई जांच में पात्र पाए जाने पर किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। अब तक करीब साढ़े 11 हजार योजना से छूटने की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने लघु व सीमांत किसानों का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी। 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लेने वाले व 31 मार्च 2017 तक ऋण जमा न करने वाले किसानों के कर्ज से कुल एक लाख रुपये तक की राशि माफ की गई। जिले के 71 हजार 706 किसानों का अब तक करीब 470 करोड़ रुपये माफ हो चुका है। इनमें से छह हजार से अधिक किसान ऐसे भी हैं जिनका खाता एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) में शामिल हो चुका था। योजना 31 मार्च को बंद होने की संभावना है। शासन से ऐसे किसानों से शिकायत दर्ज करने को कहा गया है जो खुद को योजना का पात्र समझते हैं, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला है। अब तक कृषि विभाग को करीब साढ़े 11 हजार शिकायतकर्ता किसान ऐसे मिले हैं, जो खुद को योजना का पात्र मानते हैं। इनमें से करीब पांच हजार शिकायतें ऑन लाइन की गई हैं। किसान केवल दस मार्च तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद इनकी पात्रता की जांच की जाएगी। पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
ये हैं ऋण माफी की पात्रता की प्रमुख शर्तें
सामान्य किसानों के लिए
-किसान का ऋण 31 मार्च 2016 से पहले लिया गया हों।
-किसान पर दो हेक्टेयर/25 बीघा से ज्यादा जमीन न हों।
-किसान ने एक फसल व एक ही जमीन पर दो बैंकों से ऋण न लिया हों।
-खेती के लिए स्वयं सहायता समूह या स्वयं देयता समूह द्वारा लिया ऋण माफ नहीं होगा।
-अरबन कोऑपरेटिव बैंक व उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक से लिया गया ऋण माफ नहीं होगा।
-चीनी मिल द्वारा किसानों को दिया गया ऋण माफ नहीं होगा।
-किसान द्वारा ऋण राशि का दुरुपयोग करने पर ऋण माफ नहीं होगा।
-फसल उत्पादन से अलग कार्य के लिए लिया गया ऋण माफ नहीं होगा।

एनपीए खाते वाले किसानों के लिए

-किसान यूपी का निवासी हो और यूपी की बैंक शाखा से ही ऋण लिया हो।
-किसान लघु व सीमांत श्रेणी का होनी चाहिए।
-किसान का खाता आरबीआई द्वारा वर्गीकृत एनपीए श्रेणी में शामिल हो।
-खाते को 31 मार्च 2016 तक एनपीए घोषित किया जा चुका हो।
-25 प्रतिशत राशि किसान खुद खाते में जमा करेगा।
जिला कृषि अधिकारी व योजना के नोडल अधिकारी अवधेश मिश्रा के अनुसार अगर कोई पात्र किसान योजना का लाभ लेने से छूट गया है तो दस मार्च तक शिकायत दर्ज कराए। पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें