फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइन के ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट सीवर लाइन के ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल शुरू हो गया है। शुरू में पांच नालों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा गया है। इनका पानी ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा। इस गंदे पानी को साफ कर अन्य प्रयोग में लाया जाएगा। ट्रायल के सफल होने के बाद बाकी नालों को भी सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम की निर्माण इकाई ने बिजनौर नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सीवर लाइन डलवाई है। हेमराज कॉलोनी रोड पर सीवर लाइन का ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। क्षेत्र के सभी घरों के शौचालयों को सीधे सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा शहर के सभी शहर, प्रतिष्ठानों से निकलने वाले पानी को भी सीवर लाइन के ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाकर साफ किया जाएगा। इससे हर रोज करीब 1.40 करोड़ लीटर पानी साफ होने का अनुमान है। इस पानी को अन्य प्रयोगों में लाया जाएगा और बचा हुआ पानी गंगा की धारा में प्रवाहित कर दिया जाएगा। करीब 117 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर कई साल से काम चल रहा था। अब प्रोजेक्ट के ट्रायल पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए नगर पालिका ने झालू रोड, जलालपुर रोड, चामुंडा मंदिर रोड, बैराज रोड कॉलोनी पर बने पांच नालों का पानी ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया है। यह पानी जब ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचेगा तो इसे शुद्ध करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह ट्रायल शुरू होने पर शहर के बाकी नालों का पानी भी इससे जोड़ा जाएगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के अनुसार पांच नालों का पानी सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है। ट्रायल सफल होने के बाद जल्दी ही सीवर लाइन से घरों के कनेक्शन का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें