फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । महिला बाल विकास एवं पोषाहार विभाग में सोमवार से पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। विकास भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम व एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

पोषण पखवाड़े का आयोजन अनेक सरकारी विभागों की सहायता से नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का प्रसार करना है। इसके अंतर्गत अनेक स्थानों पर स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा व पौष्टिक आहार की जानकारी दी जाएगी। विकास भवन में भी पौष्टिक आहार और अन्य योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने बताया कि स्टॉल पर जन सामान्य की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा। कुपोषण को दूर करना मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान सीएमओ डा. राकेश मित्तल, यूनीसेफ प्रतिनिधि तरन्नुम, रेडक्रॉस सोसायटी के नरेंद्र मारवाड़ी और अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें