नजीबाबाद। एमएलसी लखनऊ बुक्कल नवाब कोटे से जोगीरम्पुरी, नजीबाबाद तथा कई क्षेत्रों में इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों के रिबोर कराए हैं।
एमएलसी बुक्कल नवाब के प्रतिनिधि अकबर हुसैन लखनवी द्वारा भेजी गई सूचि पर एमएलसी ने 41 इंडिया मार्क टू हैंडपंप रिबोर कराए हैं। नजीबाबाद के मालिनी श्मशान घाट, लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय, जोगीरम्पुरी अंसारियान मस्जिद, शिवमंदिर सहित 20 स्थानों पर वर्ष 2016-17 एमएलसी कोटे से हैंडपंप लगाए गए हैं। एमएलसी बुक्कल नवाब के प्रतिनिधि अकबर हुसैन के अनुसार एमएलसी कोटे से थाना किरतपुर, मोअज्जमपुर सादात, जालपुर, साहनपुर, पीएचसी नजीबाबाद, सीएचसी समीपुर, रानीकोटा सहित कई क्षेत्रों में तकनीकी रूप से खराब इंडिया मार्क टू हैंड पंप रिबोर कराए गए हैं। लखनऊ के एमएलसी द्वारा नजीबाबाद ब्लॉक में पेयजल सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का लोगों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। एमएलसी बुक्कल नवाब ने पिछले पांच वर्षों के भीतर नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी क्षेत्र में एमएलसी कोटे से पेयजल और पथ प्रकाश की अनेक व्यवस्थाएं जुटाईं हैं।