कालागढ़ (ब्यूरो)। काम से वापस लौट रहे दो युवकों पर शु्क्रवार देर रात रविदास मंदिर के पास अचानक लकड़बग्घे ने हमला किया। मोटरसाइकिल पर सवार होने के कारण युवक हमले में बाल बाल बच गए । रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने गश्त तेज कराने को कहा है।
नई कालोनी निवासी रिंकू (25) पुत्र इलियास व पुराना कालागढ़ निवासी मो. जीशान (28) पुत्र मो. सईद रामनगर से देर रात कालागढ़ आ रहे थे रात को करीब 11 बजे रविदास मंदिर के समीप दोनों को बीच सड़क पर एक जानवर नजर आया जिसे देखकर युवकों ने मोटरसाइकिल धीमी कर ली परंतु जैसे ही यह उसके पास से गुजरे तभी तेजी से लकड़बग्घे ने उनके ऊपर हमला बोल दिया जिसके बाद दोनों ने मोटरसाइकिल तेज गति से दौड़ा दी । मोटरसाइकिल पर होने के कारण लकड़बग्घा ज्यादा दूर तक उनका पीछा नहीं कर सका । दोनों युवकों ने बताया कि जब रविदास मंदिर के पास पहुंचे तब सड़क पर यह घूम रहा था अंधेरे के कारण यह किसी बड़े कुत्ते की तरह लगा समीप आने पर जब इसने हम पर हमला किया। तब लगा कि यह लकड़बग्घा ही था मोटरसाइकिल तेज गति से दौड़ाने के बाद भी काफी दूर तक इसने हमारा पीछा किया ।