फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर और प्राथमिक शिक्षक संघ के 17 शिक्षक संगठन विरोधी कार्यो में लिप्त होने पर छह साल तक के लिए निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर) । उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी के गैर हाजिर होने पर असंतोष जताया गया। वक्ताओं ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ के 17 शिक्षक सदस्यों को संघ विरोधी कार्यों में लिप्त होने के कारण उन्हें संघ से छह साल तक के लिए निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षक संघ की तिलक प्राइमरी स्कूल में सभा का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह राठी के गैर हाजिर पर होने पर निंदा प्रस्ताव पास किया। शिक्षकों की फार्म-16 , फार्म 26 एएस, जीपीएफ पर्ची लेखा, लंबित वेतन अवशेष, शिक्षकों की डाटा फीडिंग, छात्र-छात्राओं को जूता मौजा वितरण, आवास भत्ते आदि की समस्या पर विचार किया और बीईओ से अपेक्षा की ओर से वह जल्द से इस कार्य को पूरा कराएं। जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय कार्य अपडेट हो सकें। इस मौके पर कई समस्याओं के निदान के लिए बीईओ की गैर हाजिरी में कार्यालय के वरिष्ट बाबू रूपेश कुमार को समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराए गए। इस दौरान संघ के अधिकांश पदाधिकारियों ने अधिकांश शिक्षकों/ संघ सदस्यों पर संघ विरोधी कार्यों में लिप्त होने के आरोप लगाए। कहा कि इन आरोपी सदस्यों की ओर से संगठन और संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ विभाग में दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिससे शिक्षक भ्रमित हो रहे है। सभा में ब्लाक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और ब्लाक मंत्री की सहमति से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के 11 शिक्षक सदस्यों नीरजा सिंह जैतरा, प्रवेश कुमारी मुस्ताफपुर तैयब, अरुण प्रकाश चौहान मीमला, देवेंद्र कुमार रसूलपुर कुली, नरेंद्र कुमार सुहागपुर, देवेंद्र कुमार तीबड़ी, नरेंद्र सिंह भनोटी, वीरेंद्र कुमार मौहम्मदपुर सादा, दिनेश कुमार सलेमसराय, अनुपम कुमार सलाराबाद और राजीव कुमार रामठेरा शामिल है। वहीं प्राथमिक शिक्षक की ओर से नसीर दिवाला प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सदस्य राजीव कुमार, शेरपुर कलिया के ललित कुमार, बसेड़ा उबार प्रथम के अनुज कुमार, मुस्ताफपुर तैयब के जितेंद्र कुमार, बगदाद अंसार के अनिल कुमार और नंगली लाडन प्राइमरी स्कूल के उमेश कुमार शामिल है। हालांकि संबंधित शिक्षकों ने संघ के लगे आरोपों को गलत बताया है। बैठक में धर्मेंद्र कुमार, नरेश कुमार अर्चना सिंह, वैभव प्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता जूनियर संघ की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की। संचालन इश्तेहसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें