फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 22 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के संरक्षक शिव ध्यान सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह व मंत्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और धरना देकर बैठ गए। इस मौके पर वक्ताओं ने एक जनवरी 2016 के पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन संशोधन नहीं होने पर चिंता जताई। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर दिए धरने में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपे मांग पत्र में कोषाधिकारी स्तर पर कैश लेस इलाज के लिए हेल्थ कार्ड जो अभी तक नहीं बने हैं उन्हें तत्काल बनवाने, सभी कार्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए दो रजिस्टर संरक्षित किए जाएं जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके। कर्मचारियों को परिचय पत्र बनवाए जाएं, एक जनवरी 2016 से पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में शीघ्र संशोधन किया जाए। कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा दी जाए, जीपीएफ भुगतान, जिन कर्मचारियों की पेंशन नहीं है उन्हें एक महीने की न्यूनतम पेंशन देने की मांग की गई है। इस मौके पर के पी सिंह, योगेश्वर, दिवाकर, अमन सिंह, महेंद्र सिंह मलिक, अर्जुन सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, डी पी सिंह, पीतम सिंह, अब्दुल हसन, कुलवीर सिंह, शिवपाल सिंह, मुनेश्वर सिंह, हरिराज सिंह, रघुवंश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें