फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद और किरतपुर नगरपालिका अध्यक्ष परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/किरतपुर । नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी सबिया निशात 13,788 मतों से विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ज्योति राजपूत को पराजित किया।
विज्ञापन

नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां की पत्नी सपा प्रत्याशी सबिया निशात को 21,174 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ज्योति राजपूत को 7,386, बसपा प्रत्याशी रिहाना को 5942, कांग्रेस प्रत्याशी दयावती को 272 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशियों में गीता देवी को 714 मत, जमीला को 337 मत, रईसा को 300 मत, इरम को 80 मत मिले, 46 मत नोटा में डाले गए जबकि कुल डाले गए 37,654 मतों में से 1403 मत निरस्त हुए।
नगरपालिका परिषद किरतपुर से सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन अब्दुल मन्नान 6736 मतों से विजयी होकर दूसरी बार चेयरमैन बने। अब्दुल मन्नान को 13,659 मत, गुलजार यासीन को 6953 मत, बसपा के सुलेमान को 2719 मत, भाजपा के संजीव कुमार को 2065 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशियों में मो.तलहा को 133 मत, नाहिद अख्तर को 801 मत, प्रदीप को 160 मत, रूबीना मन्नान को 237 मत और राजेश कुमार को 95 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें