फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मिनी समाधान सम्मेलन गन्ना समितियों पर सोमवार से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गन्ना किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए सोमवार से समितियों पर दो दिवसीय मिनी समाधान सम्मेलन होंगे। गन्ना विभाग ने किसानों को सर्वे के आधार पर प्री कलेंडर का वितरण कर दिया है।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार इस बार अर्ली प्रजाति का रकबा गन्ने के कुल रकबे का करीब 90 प्रतिशत है। विभाग शुगर मिल अक्टूबर माह में चलवाने की तैयारी में है। इस बारे में सभी शुगर मिल को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गन्ना सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। पेराई सत्र के दौरान किसानों को सट्टा निर्धारण कम होने, पर्ची वितरण में गड़बड़ी आदि की शिकायत रहती है। विभाग ने निर्णय लिया है कि किसान को बीच में कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए शिकायतों का निपटारा पेराई सत्र शुरू होने से पहले कर लिया जाए। इसके लिए 25 सितंबर से समितियों पर दो दिवसीय मिनी समाधान सम्मेलन शुरू हो रहे हैं। किसान से जुड़ी विभिन्न जानकारी देने के लिए स्टाल लगेंगे। किसान को यदि कोई शिकायत है तो वह मौके पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। विभाग की टीम उसका वहीं निवारण करेगी। यदि कोई किसान पहले दिन जमीन और गन्ने को काई अभिलेख नहीं लाता है तो वह अगले दिन जमा कर सकता है।
विज्ञापन

ये शिकायतें निपटाई जाएंगी
1-पौधे और पेड़ी गन्ने का रकबा।
2- गन्ने का बेसिक कोटा।
3- सप्लाई का साधन।
4- बैंक अकाउंट।
5- आधार कार्ड नंबर।
6- सट्टा निर्धारण।
7- आवंटित कुल पर्ची ।
8- किसान का नाम, पिता का नाम ।

मिनी समाधान सम्मेजन की तिथि
शुगर मिल शुरू होने की तिथि
1- बिजनौर, बूंदकी 25 सितंबर
2- बिलाई 26 सितंबर
3- बूंदकी, नजीबाबाद, स्योहारा 27 सितंबर
4- धामपुर, नूरपुर, चांदपुर 4 अक्टूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें