फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। ट्रांसफार्मर के आए दिन फुंकते की समस्या से गुस्साएं गांव कुंजेटा के ग्रामीणों ने क्ष्तैयबपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। आपूर्ति बंद कर वहां मौजूद विद्युत कर्मियों को अपने साथ दो घंटेे धूप में बैठाया। ग्रामीणों ने गांव में विद्युत कनेक्शन के आधार पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पतराम सिंह और नीरज चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र तैयबपुर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव कुंजेटा में 132 विद्युत कनेक्शन है और पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति के लिए केवल एक 63 केवी की क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। क्षमता से अधिक भार होने के कारण आए दिन यह ट्रांसफार्मर फुंकता रहता है। ग्रामीणों की कई दिनों की भागदौड़ के बाद ट्रांसफार्मर बदला जाता है तो फिर वही 63 केवी की क्षमता का ही ट्रांसफार्मर रखा जाता है जो कि भार सहन न कर पाने पर पुन: फुंक जाता है। उन्होंने विद्युत विभाग पर ग्रामीणों की विद्युत समस्या की अनदेखी करने के भी आरोप लगाए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किसी अधिकारी के न पहुंचने पर दो घंटे विद्युत आपूर्ति बंद कराकर वहां मौजूद एसएसओ निशिथ कुमार, नीरज कुमार विश्नोई, दिनेश कुमार को अपने साथ धूप में बैठाये रखा। जेई सुनील कुमार ने आवश्यकता के अनुरूप गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाने और फुंके ट्रांसफार्मर का तत्काल स्टीमेट तैयार कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
इस दौरान संदीप कुमार, नीरज कुमार, विक्रम सिंह, राजबाला, सायरा, गजेंद्र सिंह, दिलशाद, बब्बन, डॉ. राजेंद्र सिंह, ज्ञान दई, तहमूनिशा और हरेंद्र सिंह आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें