हक के लिए प्रदर्शन किया
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनुराग ने कहा कि कर्मचारियों को शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मृतक आश्रित कर्मचारियों ने बुधवार को डीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में कहा कि वह काफी समय से अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। संघ के कर्मचारियों ने मांग करते हुए कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मृतक आश्रित सुविधा के तहत नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो स्नातक एवं परास्नातक है उन्हें पूर्व की भांति सेवारत प्रशिक्षण दिलाते हुए टीईटी परीक्ष उत्तीर्ण कर लेने के बाद सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी इंटरमीडिएट है, उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यालय स्तर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर समायोजित किया जाए। मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में आकाशदीप, सत्यम, पवन कुमार, संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, दिलावर, अनुराग प्रताप व भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
साइकिल रैली निकाली
बिजनौर। योग दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला कार्यालय से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली जिला कार्यालय से शुरू होकर प्रदर्शन चौक, जजी चौक, शास्त्री चौक, डाकघर चौराहा से होते हुए पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि साइकिल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। अखिलेश यादव ने यूपी के प्रमुख शहरों में साइकिल ट्रैक बनाया था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रुचि वीरा, विधायक हाजी तसलीम अहमद, राशिद हुसैन, महमूद कुरैशी, सुखवीर ठेकेदार, दारा सिंह, प्रमोद प्रधान, अखलाक पप्पू व शमशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।