फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती में आबादी से दूर मुर्गी फार्म में लगी आग

विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र के मुर्गी फार्म में लगी आग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में आग लगने से 300 मुर्गियां जलीं
विज्ञापन

नांगलसोती। मुर्गी फार्म में आग लगने से 300 मुर्गियां समेत फार्म का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
नांगल-सराय आलम मार्ग के समीप नांगलसोती निवासी संगीता देवी ने अपनी कृषि भूमि पर मुर्गी फार्म बना रखा है। इस फार्म में लगभग 300 मुर्गियां पल रही थी। मुर्गी फार्म की देखभाल संगीता के पति कुलबीर सिंह करते हैं। रविवार की देर रात करीब नौ बजे कुलबीर सिंह मुर्गी फार्म से अपने घर खाना खाने आए थे। इसी दौरान मुर्गी फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मुर्गी फार्म पर आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फार्म स्वामी और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर फार्म स्वामी का परिवार और नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने से फार्म स्वामी को लाखों का नुकसान हुआ। अग्निकांड में 300 मुर्गियां सहित फार्म में रखा सामान भी जल कर राख हो गया। संगीता देवी ने नांगलसोती पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है। सोमवार को हल्का लेखपाल विनीत कुमार पंकज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित को शासन से मदद दिलाने के लिए आग लगने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें