जिले में 28 निजी अस्पतालों में भी लगेगा टीका
बिजनौर। जनपद में केवल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों का उपचार करने वाले निजी अस्पतालों को ही एंटी कोविड वैक्सीन लगाने की अनुमति दी जाएगी। अफसरों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में यह टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा, जबकि निजी अस्पताल में टीका लगवाने वाले को 250 रुपये अदा करने होंगे। एक मार्च से जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रतिरक्षित करने की शुरुआत की जा चुकी है। जिले में इस योजना के अंतर्गत निजी स्तर के लगभग 28 अस्पताल शामिल है।
अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित करने के बाद अब एक मार्च से आम जनता को भी प्रतिरक्षित करने का काम शुरू किया जा चुका है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार इस टीकाकरण में 45 से 59 साल तक के उन लोगों को शामिल किया गया है, जो तनाव, मधुमेह, हृदय, लिवर, किडनी, कैंसर आदि 20 गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके अलावा 60 वर्ष तक के प्रत्येक वरिष्ठ लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में जिला अस्पताल सहित जनपद के अन्य सभी अस्पताल शामिल हैं। शासन ने निजी अस्पतालों में भी कोविड वैक्सीनेशन कराने की शुरुआत की है। इस योजना में केवल निजी स्तर के उन्हीं अस्पतालों को शामिल किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में सम्मिलित हैं।
ये अस्पताल हैं आयुष्मान योजना में शामिल
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी पीआर नायर के अनुसार बीना प्रकाश हॉस्पिटल, पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल, पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल, कैलाशवती मेमोरियल हॉस्पिटल, करन अस्पताल, हीरालाल नर्सिंगहोम, एमएस नर्सिंगहोम, नवज्योति नेत्र चिकित्सालय, केएमएम मेमोरियल हॉस्पिटल, कुंदन हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम, सुमित्रा नर्सिंगहोम, विकास हॉस्पिटल, शक्ति नर्सिंग होम, बुद्धा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दयावती हॉस्पिटल, दुर्गा सहाय आई सेंटर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटी, आरसी मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, आयुष्मान हॉस्पिटल, सरल हॉस्पिटल, भगवती ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल, देवराज आई एंड चाइल्ड केयर सेंटर, श्री साईं हॉस्पिटल, जीआरएम हॉस्पिटल, कमाल नर्सिंग होम, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, श्रेया हॉस्पिटल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं।