फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 27.2 एमएम हुई बारिश, बढ़ गई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शुक्रवार सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है। शनिवार को 27.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। मौसम विभाग अब मौसम साफ रहने का अनुमान जता रहा है।
दो दिन से हो रही बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी चमकी। लोग भीगते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे। बच्चे भी स्कूल भीगते हुए गए। बारिश का असर बाजार पर भी साफ नजर आया। कम संख्या में ग्राहक बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अमृत है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
n बारिश होने से कम यात्री निकले : जिले में बारिश होने का असर परिवहन निगम पर भी दिखाई दिया। यात्री कम निकले। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट गई। यात्रियों के इंतजार में बसे डिपो पर ही खड़ी रहीं। मानक के अनुरूप यात्री बैठाने के बाद ही बसें अपने रूट पर संचालित हुईं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बिजनौर डिपो की बसों में रोजाना करीब 20 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। शनिवार को बारिश होने की वजह से करीब 15 हजार यात्रियों ने यात्रा की। उधर, रेहड़ में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिती कम हो गई है। साथ ही बाजारों में भी कम लोग ही दिखाई पड़ रहे है।
विज्ञापन

n बारिश रुकने के बाद खुलीं दुकानें : जिले में बारिश होने से बाजार भी प्रभावित हुआ। दोपहर तक दुकानें बंद रहीं। बारिश रुकने के बाद दुकानें खुली। साथ ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी। ग्राहकों के आने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें