फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मतदाता सूची से हट गए दो लाख 66 हजार वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विधानसभा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की लंबी चली प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। एसआईआर से पूर्व जिले में लगभग 27 लाख 51 हजार मतदाता थे जो अब घटकर 24 लाख 85 हजार 555 रह गए हैं। यानी लगभग दो लाख 66 हजार मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची एक दिन पहले ही सभी पोलिंग बूथों के बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई थी। शुक्रवार सुबह गांवों में मतदाताओं को मतदाता सूची देने के लिए सूचित कर दिया गया। इसके बाद मतदाता सूची देखने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम तक पोलिंग बूथों पर लोग मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए पहुंचते रहे।
ऑनलाइन भी देख सकते हैं मतदाता सूची
जनपद में कुल 3092 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां मतदाता सूची का अवलोकन किया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत तैयार की गई इस अंतिम में मतदाता अपने नाम की पुष्टि संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं। बिजनौर डॉट एनआईसी/डीईओ-पोर्टल-बिजनौर पर मतदाता सूची देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के बाद विधानसभावार मतदाता
विस क्षेत्र कुल मतदाता
नजीबाबाद 321113
नगीना 323441
बढ़ापुर 333641
धामपुर 277670
नहटौर 287589
बिजनौर 337655
चांदपुर 303865
नूरपुर 300581
कुल मतदाता 2485555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें