फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी गिरफ्तार एयरपोर्ट से दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पंचायत मंडावर की करीब तीन बीघा जमीन में प्लॉटिंग कर बेच देने और विदेश भाग जाने वाले 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लिया। लुकआउट नोटिस भी वांछित के खिलाफ जारी हो चुका था। सऊदी से लौटने की भनक लगते ही मंडावर पुलिस ने एयरपोर्ट पर वांछित को धर दबोचा। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के नेतृत्व में मंडावर पुलिस ने वांछित सईद अहमद पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला अफगानान मंडावर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सईद 17 जून 2019 से सऊदी अरब में था, जिसके घर की कुर्की साल 2021 में की गई। अप्रैल 2022 में वांछित के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ। बता दें कि 17 जनवरी 2019 को नगर पंचायत मंडावर की ओर से पंचायत की जमीन धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में जकी अहमद, सईद अहमद और अब्दुल समी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन पर करीब तीन बीघा जमीन में प्लॉटिंग कर बेचने का आरोप था। मामले में आरोप पत्र दाखिल होने तक आरोपियों ने कोर्ट से स्टे भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने साल 2020 में अब्दुल समी को गिरफ्तार कर लिया। अब सईद को पकड़ा गया है जबकि इनका तीसरा साथी जकी अहमद अभी फरार है। सईद अहमद साल 2017 से विदेश में है, जो साल 2019 में सिर्फ ढाई महीने के लिए ही भारत आया था। विदेश में होने की वजह से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। सूत्रों की मानें तो उसे विदेश से बुलाने के लिए पुलिस ने तानाबाना बुना। वह कब और किस दिन भारत आ रहा है, इसकी जानकारी पुलिस को हो गई थी। पुलिस ने वांछित को एयरपोर्ट से निकलने की दबोच लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई सतेंद्र उज्ज्वल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें