23 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला
बिजनौर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 23 जनवरी को सुबह दस बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में कई कंपनी भाग ले रही हैं। कई पदों पर नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण हो। सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले ही रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि जिन युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है वे अपनी जॉब सीकर आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग कर जिले में लगने वाले रोजगार मेले में कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंकज चौधरी के अनुसार अधिक जानकारी व आवेदन के लिए विभाग में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।