रोडवेज के दो कर्मचारियों सहित 25 मिले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। नजीबाबाद तहसील कॉलोनी निवासी एक महिला और नजीबाबाद के ही रोडवेज बस स्टैंड के दो कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिले में अब तक मिले कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 611 हो गई है। इनमें से 417 ठीक होकर डिस्चार्ज होने के बाद अपने घरों को लौट चुके हैं, जबकि सात लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 187 रह गए हैं।
बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 372 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से 25 पॉजिटिव और 345 नेगेटिव आए। सात सैंपल रिपीट किये गए थे और 201 जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं। पॉजिटिव आए तीन केस अन्य लैब के हैं, जबकि दो केस की एंटीजन किट से जांच के बाद हुई। ये सभी जांच रिपोर्ट 21 जुलाई को भेजे गए 573 सैंपल में से आई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव केस स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में मिला था। यह युवक दूध खरीदने और बेचने का काम करता था। वह सात अप्रैल को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए जलसे में शामिल होकर अपने साथियों के साथ गांव लौटा था। इसके बाद से लेकर अब तक कुल 611 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इनमें से 417 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं और सात लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 187 हो गई है।
बृहस्पतिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में स्योहारा के मोहल्ला तराई निवासी 18, 27 साल का युवक, 62, 50, 40 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, यहीं के मोहल्ला जोशियान निवासी 23 साल का युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति, 45 साल की महिला, नजीबाबाद तहसील कॉलोनी की 39 वर्षीय महिला, रोडवेज बस स्टैंड के 49, 42 साल के कर्मचारी, नहटौर क्षेत्र के गांव मंडोरा विप निवासी 27, 20 साल के युवक, 22 वर्षीय युवती, बिजनौर के मोहल्ला कोटला का रहने वाला 37 साल का युवक, बिजनौर की ही 53 वर्षीय महिला, अफजलगढ़ निवासी 52 साल का व्यक्ति, गांव कासमपुरगढ़ी निवासी 27 साल का युवक, धामपुर क्षेत्र के गांव कलाली का रहने वाला 35 वर्षीय युवक, इसी इलाके के गांव घोसियोवाला निवासी 33 साल की महिला, 16 वर्षीय किशोरी, 18 साल का युवक, गांव बुआपुर नत्थू का रहने वाली 18 साल की युवती, शेरकोट के मोहल्ला खुराड़ा निवासी 17 साल की किशोरी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनकी भी सैंपलिंग की जाएगी। इन मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी और तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के कोविड हॉस्टिपल भेजा गया है।