कालागढ़। कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना के 94 आवासीय परिसर की 24607.90 वर्ग मीटर भूमि कार्बेट टाइगर रिजर्व को मिली है। रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय परिसर की भूमि को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपने का काम जारी है।
शनिवार को कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में 94 राजकीय आवासों को ध्वस्त किया गया। जिनकी भूमि को वन विभाग को सौंपा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 10 मार्च 2025 को सिंचाई विभाग कालागढ़ ने 24607.90 वर्ग मीटर भूमि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन को सौंपी। जिसका अधिग्रहण कर लिया गया है। भूमि से मलबा सिंचाई विभाग नीलाम कर हटाएगा। संवाद