फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जोन, 151 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
24 जोन, 151 सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले को 151 सेक्टर और 24 जोन में बांटा गया है। चुनाव में कड़ी निगरानी के लिए एक सेक्टर में अधिकतम सात से आठ पंचायत होंगी। चार हजार से अधिक पोलिंग पार्टियां रहेंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती व ड्यूटी स्थल आवंटन में लगा है।
जिले में 19 अप्रैल को सभी 11 ब्लॉक में एक साथ वोट पड़ेंगे। 27 मार्च से नामांकन पत्र की बिक्री हो रही है। सात अप्रैल से नामजदगी है। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जिला मुख्यालय पर कार्यालय सर्वे बंदोबस्त पुराना जिलाधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन संबंधित ब्लॉक में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ अप्रैल है। सीडीओ दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1123 पंचायत हैं। जिले को 24 जोन और 151 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त हो गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट को चुनाव आयोग के निर्देश की जानकारी दे दी गई है। डीएम रमाकांत पांडेय ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से अपने दायित्वों का निर्वहन आयोग के निर्देश के अनुसार करने को कहा है।
विज्ञापन

बताया कि एक जोन में 45 से 50 तक पंचायत होंगी। जबकि एक सेक्टर में सात से आठ पंचायत होंगी। हर ब्लॉक में दो दो जोन हैं। जबकि नजीबाबाद व कोतवाली ब्लाक में तीन तीन जोन हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का मुख्यालय ब्लाक या थाना होगा। जिला पंचायत सदस्य के सहायक निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ के प्रतिनिधि के एम सिंह ने बताया कि सेक्टर व जोन वाइज ड्यूटी लगाई जा रही है।
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान कराने के लिए 3686 पोलिंग पार्टी बनाई जा रही हैं। आयोग के निर्देश के अनुसार 10 प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टी होंगी। एक पोलिंग पार्टी वन प्लस थ्री की होगी। पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी भी शामिल होगी। जो महिला मतदाता की शनाख्त करेगी। आयोग की ओर से प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी के कार्य आवंटित हैं। जिला में 16 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी होगी।
मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण इसी सप्ताह
सीडीओ प्रतिनिधि व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह ने बताया कि त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण तीन या चार अप्रैल को कराने की तैयारी है। प्रशिक्षण की रूपरेखा को तैयार की जा रही है। चुनाव कर्मचारियों के दो प्रशिक्षण होंगे। पहले प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम भाग लेंगे। दूसरे प्रशिक्षण में पूरी पोलिंग पार्टी भाग लेंगी। बताया कि एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी होंगे। इनमें पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी अधिकारी तृतीय होंगे। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि हर पोलिंग पार्टी में एक महिला कर्मचारी होगी। जिले में पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला कर्मचारी हैं। आयोग के कर्मचारी कम होने पर पड़ोसी जिले से कर्मचारी मंगाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

आठ हजार से अधिक नामांकन पत्र बिके
सीडीओ दफ्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल तक त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के 8038 नामांकन पत्र बिके हैं। इनमें प्रधान पद के सबसे अधिक 5097, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1100, व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1841 नामांकन पत्र बिके हैं। प्रधान पद के सबसे अधिक नामांकन पत्र कोतवाली ब्लॉक में 679 हैं। उसके बाद नजीबाबाद ब्लॉक 677 हैं। सबसे कम अफजलगढ़ ब्लॉक में 139 हैं। बीडीसी के नामांकन पत्र की बिक्री में पहले नंबर पर कोतवाली ब्लॉक 291 व दूसरे नंबर नजीबाबाद ब्लॉक में 261 हुई है। अफजलगढ़ ब्लॉक में 41 नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें