फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में होगा सुधार, पीपलसाना में हुआ 220केवी बिजलीघर का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर(बिजनौर)। विद्युत समस्याओं से जूझ रहे चांदपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में जल्दी ही सुधार होगा। क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए गांव पीपलसाना में 220केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित होने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक ने शुक्रवार को इसका भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

चांदपुर क्षेत्र के गांव पीपलसाना में 132केवी का विद्युत उपकेंद्र बना हुआ है। बिजनौर जिले में नहटौर में 220 केवी उपकेंद्र स्थापित है। चांदपुर क्षेत्र बड़ा होने के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की हमेशा शिकायत रही है। शासन की मंशा है कि क्षेत्र के 24 घंटे पूरे सप्ताह विद्युत आपूर्ति मिले। विद्युत समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना कराई जा रही है। विधायक कमलेश सैनी ने शुक्रवार को गांव पीपलसाना में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के पास ही 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने के लिए भूमि पूजन कराकर कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र पर 160 एमवी क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 40 एमवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी स्थापित करने का कार्य चल रहा है। इससे आने वाली गर्मियों में ओवर लोडिंग की समस्या को कंट्रोल किया जा सकेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में इंजीनियर संदीप बंसल अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन मुरादाबाद, इंजीनियर नरेश कुमार अधीक्षण अभियंता सिविल मुरादाबाद, डाक्टर योगेंद्र सिंह, सुधींद्र सिंह, आयुष देवरा, शुभम सैनी, हरपाल सिंह नेताजी, शेखर चौधरी पार्टी कार्यकर्ता एवं निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें