राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह बनाकर ब्लॉक में 988 महिलाओं को एकत्र किया गया। बुधवार को आरपीएस विद्या मंदिर बादीगढ़ में संपूर्ण हुई कार्यशाला में एडी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय मिशन के तहत महिलाओं को जोड़कर स्वाबलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
समूह के गठन के तीन माह बाद समूह के नाम से खाता खुलवाया जाता है। जिसमें एनआरएलएम योजना के तहत 1500 रुपये की धनराशि दी जाती है। सुल्तानपुर खास संकुल स्तरीय संघ बनाया गया। जिसमें कुल 12 ग्राम संगठनों के 78 स्वयं सहायता समूह बनाकर 988 महिलाओं को इससे जोड़ा गया। समूह में शामिल महिलाओं में खुशी है।
कार्यक्रम में एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह, एडीओ गौरव चौहान, जितेंद्र चौहान, ओम सिंह, सुमित अग्रवाल रहे।