फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज पर गंगा ने किया कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज पर गंगा ने शुरू किया कटान
विज्ञापन

बिजनौर। प्रयागराज महाकुंभ में गंगा बैराज से पानी छोड़ने से गंगा ने बैराज के पास ही कटान करना शुरू कर दिया है। बैराज के पास जहां शवों का दाह संस्कार किया जाता है वहां भी गंगा ने शनिवार को खूब कटान किया।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोजाना गंगा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। ताकि कुंभ में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा के जल की कमी न होने पाए। इसके बाद से गंगा ने बैराज के आसपास कटान करना शुरू कर दिया है। बैराज पर स्नान करने के लिए बनी सीढ़ी के पास इन दिनों लोग शवों का दाह संस्कार कर रहे हैं। शनिवार को वहां भी गंगा ने खूब कटान किया। लोगों ने सोचा कि गंगा में हरिद्वार से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि अफसर गंगा में ज्यादा पानी छोड़ने से इंकार कर रहे हैं। अफसरों के मुताबिक गंगा में हरिद्वार से छोड़े जाने वाले पानी को बैराज पर ऊपर ही रोक लिया जाता है। जब तक प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, गंगा में ज्यादा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जरूरत के हिसाब से पानी दिया जा रहा है। मध्य गंगा बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार के मुताबिक गंगा बैराज से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोजाना 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे ज्यादा पानी नहीं छोड़ा जा रहा। हरिद्वार से जो ज्यादा पानी आ रहा है उसे ऊपर ही रोक लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें