फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद होने वाले किसानों के बेटे, पूरा देश साथ: वीएम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव। गांव स्वाहेड़ी में चल रहे आर्य समाज का 37वां वार्षिक चतुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मंगलवार शाम संपन्न हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने भी महायज्ञ में आहुति दी। उन्होंने गांव की बेटियों हनी चौधरी, विशाखा चौधरी, उपासना, ख्याति चौधरी को क्षेत्र का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया। सभी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान को सद्बुद्धि मिलने की कामना की गई। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि फौज में भी किसान के बेटे हैं जो शहीद हुए हैं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। सरकार को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए, ताकि वह आगे को ऐसी नापाक हरकत न करे। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाएं। किसान मेहनत कर अपनी फसल को उगाता है। किसान को फसल के अच्छे दाम मिलने चाहिए। इस दौरान नवीन राणा, पवन चौधरी, गन्ना विकास परिषद हरिद्वार के अध्यक्ष प्रसून चौधरी, डा. पंकज त्यागी, कैलाश लांबा, नीरज अहलावत, अनमोल प्रधान आदि मौजूद रहे। आर्य समाज के प्रधान डा. विद्यासागर ने सभी का आभार व्यक्त किया। व्यवस्था बनाने में विजयपाल सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, चरण सिंह, शोभा देवी, मिथिलेश देवी, ममता देवी, गीता देवी, रश्मि देवी आदि का योगदान रहा।

गांव में निकला संत रविदास जयंती का जुलूस
गजरौला शिव। गांव में रविदास जयंती का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। इस अवसर पर ग्राम मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा, गजरौला शिव में झांकियों में अखाड़े भी निकाले गए। अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। अखाड़े का नेतृत्व मास्टर राहुल व शीशराम ने किया। झांकियां व अखाड़े संत रविदास धर्मशाला से शुरू होकर गांव गजरौला शिव, गजरौला अचपल, मुकीमपुर धर्म सिंह के मुख्य मार्गों से होता हुआ धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोपाल सिंह, पूरन सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, वीर सिंह, राहुल कुमार, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें